रोडवेज परिसर में चालकों, परिचालकों का हुआ स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण।

संजय मिश्रा ब्यूरो (गोरखपुर मंडल)
देवरिया:- सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी के नेतृत्व में मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार “सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत रविवार को स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण का आयोजन रोडवेज परिसर में किया गया, नेत्र चिकित्सक, डा० अदिति, डा० महेश प्रजापति व (मेडिसिन डा० रत्नेश), स्वास्थ्य परीक्षण, डा० संजीव गुप्ता के द्वारा 52 चालको, परिचालको का नेत्र परीक्षण किया गया, जिसमें 28 चालक नेत्र परीक्षण में उत्तीर्ण हुए तथा 24 चालकों को चश्मा लगाने की सलाह दी गई। परीक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर राजेश झा, अधीशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी आर के सिंह, एआरएम ओ०पी० ओझा, एआरटीओ आशुतोष शुक्ला, यात्रीकर अधिकारी अनिल तिवारी, सम्भागीय निरीक्षक प्रदीप यादव, टी एस आई गुलाब सिंह व मीडिया कर्मी आदि उपस्थित रहे।
