मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती।

अनुज श्रोत्रिय ब्यूरो (झांसी मंडल)
झांसी:- सुभाष चंद्र बोस की जयंती बड़े धूमधाम से संजय पहारिया की अध्यक्षता में सराफा स्कूल के पास मऊरानीपुर झांसी में मनाई गई साथ में मिष्ठान का वितरण किया गया है।
प्रदेशाध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार ने कहा कि आजादी की लड़ाई के महानायक, आजाद हिन्द फौज के संस्थापक एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर उन्हें शत शत नमन। नेताजी का बलिदान एवं उनके महान विचार हम सभी को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। किसान सेवक शेखर राज बडौनियां ने कहा कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के द्वारा दिया गया वक्तव्य आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा था कि हमें अपने बलिदान और परिश्रम से जो आजादी मिले, हमारे अंदर उसकी रक्षा करने की ताकत होनी चाहिए। संजय पहारिया ने कहा कि सुभाष चन्द्र बोस (23 जनवरी 1897 – 18 अगस्त 1945) भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान, अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिए, उन्होंने जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फ़ौज का गठन किया था। उनके द्वारा दिया गया जय हिन्द का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है। “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा” का नारा भी उनका था जो उस समय अत्यधिक प्रचलन में आया। भारतवासी उन्हें नेता जी के नाम से सम्बोधित करते हैं। मौके पर संजय पहारिया मयंक पहाड़िया (मंकु) शेखर राज बड़ौनियां शिवनारायण सिंह राजेंद्र पहारिया (बड्डौ) प्यारेलाल बेधड़क अभिषेक महाराज किशोरी लाल यादव सुधीर पहारिया सुमित लोहिया गोलू पहाड़िया वीरेंद्र सिंह परिहार गफ्फार राईन दिनेश प्रकाश प्रमोद हरिशचंद्र मिश्रा रामचरण खंगार सहित कई लोग उपस्थित रहे।
