समन्वय समिति का हुआ गठन पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ।

सुरेंद्र कुमार द्विवेदी (झांसी)

 

झांसी:- जिले के अंतर्गत आने वाले खंड विकास कार्यालय मऊरानीपुर में ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी की समन्वय समिति की कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें कार्यकारिणी के संरक्षक हरिमोहन दोहरी एडीओ, अध्यक्ष रवि शंकर राजपूत महामंत्री सचिव इंद्र विजय उपाध्यक्ष प्रदीप सोनी जिला प्रतिनिधि हरिश्चंद्र पटेल ऑडिटर प्रेम सागर संगठन मंत्री आनंद आर्य को सर्वसम्मति से बनाया गया। बैठक में कौशलेंद्र चौहान रमेश कुशवाहा विकास वर्मा अनिल कुमार जाफर खान धर्मेंद्र कुमार धरमजीत दिलीप कुमार मथुरा पाल प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत आदि उपस्थित रहे। नवगठित कार्यकारिणी को खंड विकास अधिकारी गणेश कुमार वर्मा ने शपथ दिलाई साथ ही सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *