माता भगवती कुंज आश्रम परसेण्डी के निकट पुलिस चौकी का हुआ भूमि पूजन।

 

कपिल शुक्ला विशेष संवाददाता (बहराइच)

 

बहराइच:- पारले चीनी मिल परसेण्डी थाना फखरपुर के अन्तर्गत पुलिस चौकी स्थापित करने हेतु आज हुआ भूमि पूजन, पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज कमलेश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल,नायब तहसीलदार व थानाध्यक्ष फखरपुर वेदप्रकाश शर्मा के गरिमामयी उपस्थिति में भूमि पूजन का कार्यक्रम आज ईंट रखकर संपन्न हुआ तथा भूमि पूजन के पश्चात उपजिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल अपने जन्म दिन के शुभ अवसर पर माता भगवती कुंज आश्रम परसेण्डी कैसरगंज बहराइच में मां गायत्री मंदिर व महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आश्रम की ओर से उपजिलाधिकारी कैसरगंज को जन्मदिवस पर अंग वस्त्र देकर दीर्घायु की कामना की गयी ,साथ में उपस्थित पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज कमलेश कुमार सिंह व नायब तहसीलदार कैसरगंज को भी अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *