सास द्वारा किए बैनामा को खारिज करने की विधवा बहू ने लगाई गुहार।

सास द्वारा किए बैनामा को खारिज करने की विधवा बहू ने लगाई गुहार।

गोरखपुर मंडल ब्यूरो संजय मिश्रा

दबंग ननद ननदोई से जान माल बताई खतरा।

देवरिया:- उत्तर प्रदेश सरकार के अपराध मुक्त शासन प्रशासन और उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का सीएम योगी का सपना उनके पड़ोसी जनपद देवरिया में ध्वस्त होता नजर आ रहा है, जहां दबंगों द्वारा असहाय लोगों पर अनवरत जुल्म करने का सिलसिला जारी है, जिले के सलेमपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा जिगिना मिश्र में जहां दबंग भूमाफियाओं ने एक बुजुर्ग का अपरहण कर बेशकीमती जमीन बैनामा करा लिया तो वहीं सदर विकास खण्ड क्षेत्र निवासिनी विधवा औरत मनोरमा शाही पत्नी स्वर्गीय कामेश्वर शाही के पास अपने पिता महेश नारायण शाही की शारिरिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उनके द्वारा संपत्ति अधिकार पत्र देने के बावजूद विधवा बहू और अबोध पोते-पोतियों की परवाह किए बिना दबंगों ने विधवा मनोरमा शाही की हिटलर सास द्वारा बेशकीमती जमीन बैनामा कर देने का है, जहां विधवा के दबंग ननद ननदोई द्वारा विधवा की पैतृक सम्पत्ति हड़पने का इरादा है।

जनपद के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैरौना निवासिनी असहाय विधवा मनोरमा शाही उक्त भूमि अपनी सास द्वारा बेचे जाने पर जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की गुहार लगा रही है, मनोरमा शाही ने डीएम से गुहार लगाते हुए अपने आवेदन में लिखा है कि मेरे पति कामेश्वर शाही पुत्र महेश नारायण शाही का इलाज के दौरान 5 जनवरी 2023 को मृत्यु हो गई है। मेरे ससुर महेश नारायण शाही मानसिक रूप से अस्वस्थ है । मैं आपको अवगत कराना चाहती हूं कि मेरे ससुर महेश नारायण शाही अपने पुत्र कामेश्वर शाही के नाम संपत्ति अधिकार पत्र दिए थे। मेरे पति के इलाज के दौरान मेरी सास अन्नपूर्णा शाही उसी गाटे का फर्जी तरीके से बैनामा कर चुकी है। जिसका गाटा सं० 199 मि० रकबा 0.599 हेक्टेयर का 1/2 भाग यानी 0.299 हेक्टेयर मय संपूर्ण हक हिस्सा 24 दिसंबर 2022 को बैनामा कर दिया है।

बैनामा खारिज कराने की विधवा ने लगाई डीएम से गुहार।

मनोरमा शाही ने फर्जी तरीके से किए गए बैनामे को खारिज करवाने की गुहार लगाते हुए सीएम यूपी न्यूज चैनल संवाददाता से बातचीत में कहा कि, मेरा 3 वर्ष का अबोध पुत्र है जिसका नाम अनंत विक्रम शाही है जो बिल्कुल अनजान है, मेरे पति का तेरहवीं 18 जनवरी 2023 को हुआ है, मैं बिल्कुल बेसहारा और लाचार हो गई हूं। मेरे पास जीविका के लिए अब कोई सहारा नहीं है। मेरी सास अन्नपूर्णा शाही पत्नी महेश नारायण साही मुझे निरंतर प्रताड़ित कर रही है और मुझे मेरे बड़े ननदोई, गिरिजेश मणि त्रिपाठी एवं बिट्टू मणि त्रिपाठी, बड़ी ननद प्रतिमा शाही निवासिनी बरपार थाना गौरी बाजार व छोटी ननद वंदना शाही पत्नी धीरेंद्र प्रताप सिंह सहित धीरेंद्र प्रताप सिंह और उनके बड़े भाई उदय प्रताप सिंह जो ग्राम पैना, थाना बरहज, प्रभाकर शाहि पुत्र रेवती रमण शाही, श्री कृष्ण पाल सिंह पुत्र कपिल देव सिंह निवासी बैरौना थाना खुखुंदू कुछ अज्ञात लोगों संग मिलकर हमारे बच्चे और हमारी हत्या करवाना चाहते हैं।

पैतृक संपत्ति बचाने व अधिकार की लगाई गुहार।

असहाय विधवा ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पैतृक भूमि व चल अचल संपत्ति की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की गुहार लगाई है। ताकि सास अन्नपूर्णा शाही और अर्धविक्षिप्त ससुर महेश नारायण साही किसी भी प्रकार की जमीन की बिक्री न कर सके और मेरे तथा मेरे बच्चे की जीविका के लिए कुछ सहारा मिल सके और मुझे व मेरे अबोध बच्चे को उक्त दबंग लोगों से होने वाले खतरों से बचाया जाए।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान, डीएम को आदेशित। 

मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी को आदेशित किया कि, तत्काल प्रभाव से जमीन की बिक्री पर पाबंदी लगाई जाए, जिससे विधवा मनोरमा शाही और उनके अबोध बच्चे को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार प्राप्त हो सके।

यक्ष प्रश्न-

क्या सीएम योगी का यही है अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश, क्या ऐसे ही होगा रामराज्य का सपना साकार?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *