ग्राम कदौरा मऊरानीपुर क्षेत्र में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का जारी है आयोजन।

सुरेंद्र कुमार द्विवेदी (झांसी)

 

मऊरानीपुर झांसी वर्तमान में सनातन संस्कृति और धर्म की रक्षा करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक आयोजन धूमधाम से आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मऊरानीपुर ब्लॉक क्षेत्र कदौरा गांव में धार्मिक स्थल पर बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित राघवेंद्र मिश्र के मुखारविंद से 29 जनवरी 2023 से कलश यात्रा के बाद श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। जिसमें यजमान के रूप में श्रीमती शोभा पत्नी विनोद कुमार सोनी पुजारी अपनी श्रद्धा भक्ति से भाग ले रहे हैं। श्री राम जानकी जो मंदिर के पुजारी रमेश कुमार बादल इस श्रीमद् भागवत कथा में विशेष रुप से जनमानस को जुड़े हुए हैं। जिसमें ठाकुर भीकम सिंह एवं ठाकुर हर्षवर्धन सिंह परिहार धार्मिक आयोजन में से वार्ता निभा रहे हैं और इस धार्मिक आयोजन का लाभ क्षेत्र की जनता उठा रही है। श्रीमद् भागवत कथा के दौरान लोगों को जीवन जीने मानव कल्याण तथा घर परिवार में सुख शांति समृद्धि और बाधा दूर करने के लिए भगवान श्री कृष्ण और राधा की लीलाओं का वर्णन साथ ही राजा पारीछत के जिंदगी के सात दिवसीय कैसे भक्ति भावना में निकले उनको मोक्ष कैसे प्राप्त हुआ लीला की कथा चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *