गायत्री बाल संस्कार शाला राष्ट्रीय कृम मुक्ति दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

कपिल शुक्ला विशेष संवाददाता (बहराइच)
बहराइच:- गायत्री बाल संस्कार शाला (सूफी पूरा सिविल लाइंस) में राष्ट्रीय कृम मुक्ति दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० डी०के बादिल ने कहा की। स्वच्छता मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण विषय है स्वच्छ रहकर ही हम बीमारियों से बच सकते हैं, उन्होंने कहा कि बच्चों को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग द्वारा पेट मे कीड़े मारने की दवाई एल्बेंडाजोल आवश्यक रूप से पिलाई जा रही है ताकि बच्चों को पेट रोग से निज़ात मिल सके और बच्चे स्वस्थ रह सकें। डॉ बादील ने कहा कि विद्यार्थियों के अभिभावकों को बच्चों को हाथ धुलने तथा स्नान करने की नियमित आदत डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि साफ सफाई ना रखने पर कुपोषण और खून की कमी पेट आदि की बीमारी हो जाती है जिसके कारण शरीर मे हमेशा थकावट रहती है। जिससे बच्चों का सम्पूर्ण शारिरिक व मानसिक विकास नही हो पाता है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि खुले में शौच न करें हमेशा शौचालय का प्रयोग करें, आसपास सफाई रखे, साफ पानी से फल व सब्जियां धोएं, हमेशा साफ पानी पिएं, खाने को ढककर रखें , हमेशा हाथ साबुन/ हैंड वाश से धोएं विशेषकर खाने से पहले और शौच जाने के बाद। नगर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विद्यार्थियों को कृमनाशक दवाइयां खिलाई गईं तथा उन्हें स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए गए। जिला स्वास्थ्य समिति बहराइच के तत्ववाधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विद्यालय प्रबंधक रेखा श्रीवास्तव, स्वास्थ्य कार्यकत्रि अंजना श्रीवास्तव , एनएम पूनम भारती, आशा बहु सुषमा श्रीवास्तव समेत विद्यार्थी , शिक्षक व परिजन आदि मौजूद रहे।
