News

जन – जन के नेता स्व० मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

अभिषेक कुमार की रिपोर्ट

लखनऊ:- सपा के प्रदेश प्रमुख महासचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता ने बताया, कि देश एवं प्रदेश के नौजवानों किसानों उद्यमियों व्यापारियों सहित जन जन के नेता मुलायम सिंह यादव जी का स्वर्गवास होने से पूरा देश एवं प्रदेश काफी दुखी है। मुलायम सिंह यादव ने सभी वर्ग एवं समुदाय के लिए जब जब सरकार रही तब तब काम किया है, जहां एक तरफ व्यापारी उद्यमी समाज के लिए धारा 3/7 चुंगी तहबाजारी वैट जैसे काले कानून को खत्म किया वहीं सेना के जवानो के मृतक होने पर उनका शव घर तक नहीं आ पाता था, उनके शव को घर तक पहुंचाने का कार्य भी मुलायम सिंह यादव ने कराया। अजय त्रिपाठी मुन्ना रितेश गुप्ता ने बताया कि जब जब नेताजी की सरकार रही उद्यमी व्यापारी समाज के लिए सदैव नेताजी के दरवाजे खुले रहे कहीं कोई भी समस्या आने पर सदैव उद्यमी व्यापारी समाज की उनकी मदद करने का कार्य किया। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल परिवार ने नेताजी को शत-शत नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करी। आज भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सीतापुर, सुल्तानपुर, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, संभल, चंदौली, उन्नाव बस्ती, सिद्धार्थनगर, अंबेडकर नगर में भी नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करी। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी मुन्ना राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी ताज खान प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र जायसवाल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज साहू जिला अध्यक्ष नीरज गुप्ता नगर अध्यक्ष सैयद फुरकान अहमद नगर उपाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता सनी गुप्ता कार्यालय प्रभारी दीपक शर्मा आदि साथी रहे। मीडिया प्रभारी ताज खान ने बताया कि भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल अजय त्रिपाठी मुन्ना रितेश गुप्ता हाफिज अली अहमद सिद्दीकी शैलेंद्र गुप्ता सुरेश जयसवाल के नेतृत्व में लखनऊ से सैफई जाकर नेताजी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *