राष्ट्रीय लोक दल सैनिक प्रकोष्ठ के लखनऊ जिला अध्यक्ष बने गोविंद सिंह।

जीत नारायण ( ब्यूरो लखनऊ )

लखनऊ:- बीते सोमवार को राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष  रामाशीष राय की सहमति से पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल ब्रह्मपाल सिंह तोमर ने राजधानी लखनऊ का पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष लखनऊ के पद पर पूर्व सैनिक गोविंद सिंह पुत्र स्वर्गीय आनंद सिंह निवासी खरगापुर, गोमती नगर को मनोनीत किया गया।

इस मौके पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ लखनऊ गोविंद सिंह से वार्ता की गई, जिसमें उन्होंने बताया की राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय के अनुमोदन व पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल ब्रह्मपाल सिंह तोमर के अथक प्रयास से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसे मैं पूरी निष्ठा व तत्परता से निभाउंगा। वहीं रिटायर्ड कर्नल ब्रह्मपाल सिंह तोमर ने बताया की पार्टी को और मजबूत बनाने में पूर्व सैनिकों को अपने साथ मिला कर चलने से हम और आप मजबूत होंगे। राष्ट्रीय लोक दल पार्टी आशा करती है की गोविंद सिंह जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ लखनऊ पार्टी को और अधिक मजबूत और चुस्त-दुरुस्त बनाने में सार्थक प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *