केंपस सिलेक्शन में मशीन ऑपरेटरों का हुआ चयन

जीत नारायण

लखनऊ- महिला कल्याण उ0 प्र0 द्वारा जनपद लखनऊ में संचालित संस्था राजकीय महिला शरणालय/राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन (किशोर)की 20 संवासिनी एवं राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन (किशोर ) के 35 संवासियो का मैक्रान लाॅगी सविसेज एजेन्सी के माध्यम से गिन्नी फिलामेन्टस लिमिटेड, छाता, मथुरा उ0प्र0 द्वारा लिये गये कैम्पस सेलेक्शन के फलस्वरूप मशीन आपरेटर के पद पर चयन किया गया है। मा बाल कल्याण समिति , लखनऊ के द्वारा चयनित 55 संवासी/संवासिनियों को माह मार्च में स्वतन्त्र मुक्त कराते हुये निदेशक महिला कल्याण के अनुमोदन से समस्त वांछित औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुये जिला प्रोबेशन, अधिकारी, लखनऊ के निर्देशन व उपनिदेशक लखनऊ मण्डल लखनऊ के मार्गदर्शन में श्रीमती आरती सिहं, अधीक्षिका, राजकीय महिला शरणालय, लखनऊ व अनिल कुमार अधीक्षक राजकीय पाश्चातवर्ती देखरेख संगठन (किशोर) लखनऊ द्वारा चयनित अभ्यर्थियों में से प्रथम चरण में राजकीय महिला शरणालय/राजकीय पाश्चातवर्ती देखरेख संगठन (किशोर) की 10 संवासिनी एवं राजकीय पाश्चातवर्ती देखरेख संगठन (किशोर ) के 10 संवासियो का 13 अप्रैल को मथुरा के लिये प्राइवेट बस से कर्मचारियों के अभिरक्षा में भेजा गया। रोजगार द्वारा पुर्नवासित किये जा रहे किशोर-किशोरियों को उनकी छोटी-बड़ी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुये ट्राॅली सूटकेस, बैग, पर्स/वाॅलेट, ग्रीष्म कालीन व शीत कालीन हेतु छः सेट वस्त्र/अन्तः वस्त्र, बिस्तर, कम्बल, बाल्टी, मग, सेनेट्री/टाॅलेट्री सामाग्री आदि के साथ-साथ दो मोबाइल फोन भी दिया गया, जिससे कभी भी किसी भी समय भेजे गये अभ्यर्थी संस्था/विभागी अधिकारियों से सम्पर्क कर सकें। श्री अनिल कुमार, अधीक्षक, राजकीय पाश्चातवर्ती देख-रेख संगठन (किशोर) व श्रीमती आरती सिंह अधीक्षिका, राजकीय महिला शरणालय द्वारा सभी अभ्यर्थियों को अपने पुत्र-पुत्री की भाँति तिलक-आरती, कर दही-चीनी खिलाकर शगुन के रूप में रू0 1100/- देकर अपने आर्शिवाद के साथ उन्हें विदा किया। श्रीमती सरनीत कौर ब्रोका, निदेशक, महिला कल्याण विभाग उ0प्र0, द्वारा जाने वाले सभी संवासी/संवासिनियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामना दी गई तथा यह भी कामना की गई कि वे सभी, समाज की मुख्य धारा से जुड़ कर अपनी पहचान स्थापित करते हुये समाज के विकास में अपना योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *