अन्तर्राष्ट्रीय वन दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण का किया गया कार्यक्रम।

प्रीती कश्यप

लखनऊ:- प्रभागीय वनाधिकारी, अवध वन प्रभाग, लखनऊ डा0 रवि कुमार सिंह ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय वन दिवस 21 मार्च 2023 के उपलक्ष्य में हनुमत नगर, फैजुल्लागंज, लखनऊ में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डा० नीरज बोरा, विधायक ने मौलश्री वृक्ष का रोपण किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डी0एफ0ओ0, लखनऊ डा0 रवि कुमार सिंह द्वारा भी मौलश्री वृक्ष का रोपण किया गया तथा स्थानीय निवासियों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। डी0एफ0ओ0, लखनऊ डा0 रवि कुमार सिंह द्वारा मौलश्री वृक्ष की महत्ता को रेखांकित करते हुए वनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आम जनमानस को अधिक से अधिक वृक्ष रोपित करने हेतु जागरूक किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि सामाजिक वानिकी शहरी योजना अन्तर्गत एच0डी0पी0ई0 व बांस आधारित 400 ट्री-गार्ड का रोपण की योजना फैजुल्लागंज में स्वीकृत की गयी है एवं उक्त सघन आबादी वाले क्षेत्र में वृक्षारोपण से जन-मानस को शुद्व वायु प्राप्त होगी व हरियाली में वृद्वि होगी। मुख्य अतिथि डा0 नीरज बोरा, विधायक द्वारा भी वृक्षों के महत्व को सम्बोधित करते हुए स्थानीय जन समुदाय को अपने घर के सामने व आस-पास खाली पड़ी हुई भूमि पर अधिक से अधिक वृक्षों को रोपित करने हेतु सम्बोधित किया। उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम क्षेत्रीय वन अधिकारी, बी0के0टी0 अनुज प्रताप सिंह, मनोज सिंह गौतम, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी एवं शिव सहाय, वन दरोगा एवं रोहित सिंह, वन रक्षक व सुजीत कुमार, वन रक्षक सहित सीताराम द्वारा सम्पन्न कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *