Uncategorized

सर्राफा बाजार में कर्मचारी को दुकान में बंद कर मारपीट, 24 घंटे में पांचो आरोपी पुलिस के शिकंजे में

सर्राफा बाजार में कर्मचारी को दुकान में बंद कर मारपीट, 24 घंटे में पांचो आरोपी पुलिस के शिकंजे में

 

जीत नारायण

लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की चौक पुलिस ने सर्राफा बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान के कर्मचारी को दुकान के अंदर बंद कर मारपीट करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 31 जुलाई 2026 को सीतापुर जनपद के रामपुर मथुरा निवासी गोपाल अवस्थी ने थाना चौक में तहरीर देकर बताया कि उनका भाई शिवबिहारी, जो सर्राफा बाजार चौक स्थित दिल्ली चैन हाउस में नौकरी करता है, उसे दुकान के मैनेजर गौरव, मालिक शनि और अन्य कर्मचारियों ने दुकान के अंदर बंद कर बेरहमी से मारपीट की तथा अपमानित किया।

तहरीर के आधार पर थाना चौक में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान करते हुए धारा 191(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की।

प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर सर्राफा बाजार से सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पांचों आरोपियों में शनि सोनी, अमन यादव, सौरभ शर्मा, देवेन्द्र माझी और गौरव रस्तोगी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय, उपनिरीक्षक जय कृष्ण द्विवेदी (चौकी प्रभारी चौक) उपनिरीक्षक राहुल मिश्रा, उपनिरीक्षक दीपू सिंह कुशवाहा, उपनिरीक्षक आशीष कुमार, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल विजय सिंह, कांस्टेबल संदीप प्रजापति, कांस्टेबल रमन प्रताप सिंह, कांस्टेबल विनोद श्रीवास्तव, कांस्टेबल अजय कुमार और कांस्टेबल परम सिंह आदि शामिल रहे।

पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने बताया कि मामले में सभी आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *