Uncategorized

कजरी तीज पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

कजरी तीज पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

नदीम अहमद (ब्यूरो गोंडा)

गोंडा। कजरी तीज पर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मंदिरों में सुगम दर्शन-पूजन व्यवस्था को लेकर गोण्डा पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को पुलिस अधीक्षक गोण्डा अभिषेक ने खरगूपुर क्षेत्र स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर और दुखहरण नाथ मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

एसपी ने दोनों मंदिरों में प्रवेश-निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, भीड़ प्रबंधन, पुलिस बल की तैनाती और यातायात व्यवस्था को परखा। उन्होंने श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनकी सुविधाओं और सुरक्षा संबंधी जानकारी भी ली। पृथ्वीनाथ मंदिर में एसपी ने जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना भी की।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार करने, पूरी सतर्कता से ड्यूटी निभाने और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।

कजरी तीज पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस द्वारा लगातार निगरानी, पेट्रोलिंग, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय, क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *