पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में राजभाषा सप्ताह-2026 का शुभारंभ

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में राजभाषा सप्ताह-2026 का शुभारंभ
जीत नारायण (ब्यूरो लखनऊ)
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के निर्देशन में 18 सितंबर 2026 को मंडल कार्यालय के बहुउद्देशीय हॉल में ‘राजभाषा सप्ताह-2026’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करना और रेलकर्मियों में हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्रीमती नीतू, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा.) भुवनेश सिंह एवं राजभाषा अधिकारी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मंडल के रेलकर्मियों ने ‘पिया परदेसी’ शीर्षक से नाट्य प्रस्तुति दी। नाटक का निर्देशन प्रिया पुरवार ने किया। प्रस्तुति के माध्यम से पारिवारिक रिश्तों, प्रेम, विश्वास, सम्मान और त्याग के साथ महिलाओं के संघर्ष को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। नाटक ने दर्शकों को सामाजिक परिस्थितियों पर विचार करने के लिए प्रेरित किया।

नाट्य प्रस्तुति को अधिकारियों एवं उपस्थित रेलकर्मियों ने सराहा। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सा.) मनीष गंगवार ने सभी अतिथियों, कलाकारों और उपस्थित रेलकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
