Uncategorized

गोंडा में ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के नए कलेक्शन का शुभारंभ, बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा का हुआ भव्य स्वागत

नदीम अहमद ( ब्यूरो )

गोंडा। ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के गोंडा स्थित शोरूम में नए ज्वेलरी कलेक्शन का शुभारंभ बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा ने किया। इस अवसर पर कंपनी के डायरेक्टर वैभव सराफ भी मौजूद रहे नए कलेक्शन में सोने, हीरे और चांदी के आकर्षक आभूषण पेश किए गए हैं। इसमें पारंपरिक भारतीय डिजाइनों के साथ आधुनिक स्टाइल और ब्राइडल ज्वेलरी की विविध रेंज शामिल है त्योहारों और शादी के सीजन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया यह कलेक्शन ग्राहकों के लिए खास विकल्प लेकर आया है।कार्यक्रम के दौरान शोरूम में उत्साह का माहौल रहा इस मौके पर फ्रेंचाइज़ी पार्टनर्स रवि मोदी तुषार अग्रवाल, विपुल मोदी और शलभ मोदी अपने परिवारों के साथ उपस्थित रहे। शहर के कई गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया कंपनी के डायरेक्टर वैभव सराफ ने नए कलेक्शन के शुभारंभ के अवसर पर ग्राहकों के लिए आभूषणों की विविध रेंज उपलब्ध कराने पर जोर दिया। वहीं, अभिनेत्री अदा शर्मा ने कलेक्शन की सराहना करते हुए कहा कि त्योहारों और शादियों में आभूषणों का विशेष महत्व होता है। पारंपरिक खूबसूरती और आधुनिक डिजाइन का मेल ग्राहकों को अपनी पसंद के अनुसार आभूषण चुनने का अवसर देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *