लूट की फर्जी घटना बताने वाले ही निकले लुटेरे, पुलिस ने किया पर्दा फाश।
लूट की फर्जी घटना बताने वाले ही निकले लुटेरे, पुलिस ने किया पर्दा फाश।

जीत नारायण
लखनऊ:- प्रकाश चंद्र अग्रवाल एसीपी कैसरबाग की तत्परता से चंद घंटों में हुआ लूट का खुलासा।
थाना कैसरबाग व सर्विलांस टीम (मध्य) की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा लूट में शामिल दो शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।
तेज तर्रार सहायक पुलिस आयुक्त कैसरबाग प्रकाश चंद्र अग्रवाल के निर्देशन व सूझ बूझ से प्रभारी निरीक्षक कैसरबाग रामेन्द्र तिवारी के कुशल नेतृत्व में थाना कैसरबाग पुलिस टीम ने 2 शातिर अभियुक्त अंकित यादव उम्र 28 वर्ष पुत्र स्व0 फूलचन्द्र यादव निवासी अनौरा कलां थाना बीबीडी व अर्जुन राठौर उम्र 23 वर्ष पुत्र राम नरेश राठौर निवासी मकान नंबर 839 राजा बिहार बरौरा हुसैनबाड़ी बालागंज थाना ठाकुरगंज लखनऊ को दुर्विनियोगित किये गये कुल 12,97,400 रुपये की बरामदगी के साथ गिरफ्तार किया गया है।
आपको बता दें अरुण जिन्दल पुत्र स्व० रमेश चन्द्र जिन्दल निवासी 71 निराला नगर थाना हसनगंज लखनऊ ने बीते बुधवार को थाना कैसरबाग को सूचना दी कि मेरी दुकान में काम करने वाले 2 व्यक्ति अंकित यादव व अर्जुन राठौर को मैने 13 लाख रुपये लेने अशोक शर्मा के घर तिलक नगर भेजा था। इन लोगों ने मुझे मोबाइल पर कॉल करके बताया कि जब वह रुपये लेकर वापस लौट रहे थे तो फ्लाई ओवर लालकुआँ पर अचानक से एक पल्सर गाड़ी ओवर टेक कर गाड़ी रुकवाकर 2 लोगों ने तमंचा सटाकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया और भाग गये। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कैसरबाग में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
उपरोक्त सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम का सहयोग प्राप्त कर अभियुक्तों की तलाश प्रारम्भ की गयी। घटना संदिग्ध प्रतीत होने पर अंकित यादव व अर्जुन राठौर से पुलिस ने कड़ाई से पूँछताछ की तो इन लोगों ने बताया कि हम लोगों को रुपयों की जरूरत थी। मेरा मालिक जरूरत पर रुपये नहीं देता था। इसलिये नियत में खोट आने पर हम लोगों ने रुपये हड़प लेने की नीयत से लूट की फर्जी कहानी बनाकर अपने मालिक को बताया तथा वह रुपये हम लोगों ने पुल के नीचे गली में एक पुरानी गाड़ी में छिपा दिये थे। इस संबंध में दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों आरोपियों के पास से नकद कैश 12,97,100 /- रुपये भी बरामद हुए हैं।
दोनों आरोपी युवकों को फ्लाई ओवर पुल के नीचे लालकुँआ के पास से गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना कैसरबाग के उ0नि0 अभिमन्यु सिंह, उ0नि0 तेज कुमार शुक्ला, का० रोहित, का0 रजनीश कुमार व सर्विलांस टीम मध्य के उ०नि0 प्रशांत कुमार वर्मा, हे0का0 शरीफ खान, का0 अंकित शर्मा, का0 बलवन्त, हे0का0 अखिलेश सिंह शामिल रहे।
