सरोजिनी नगर रेंज में देखा गया तेंदुए जैसा वन्यजीव, किया गया रेस्क्यू

जीत नारायण

प्रभागीय वन अधिकारी अवध वन प्रभाग अवध वन प्रभाग डॉ रवि कुमार सिंह ने बताया है, लखनऊ के सरोजनीनगर रेंज अन्तर्गत लीलाखेड़ा दादूपुर में तेन्दुआ जैसा वन्य जीव देखे जाने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके क्रम में डी०एफ०ओ०, लखनऊ डा० रवि कुमार सिंह द्वारा तत्काल क्षेत्रीय वन अधिकारी, सरोजनीनगर रेंज को मौके पर पहुंचकर वन्य जीव को सुरक्षित रेस्क्यू करने हेतु निर्देशित किया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी, सरोजनीनगर श्री शौकत उल्ला खाँ अपनी टीम के साथ तेन्दुए जैसे वन्य जीव देखे जाने वाले स्थल पर पहुंचे, जहां पर उनके द्वारा फिशिंग कैट (Prionailurus viverrinus ) होने की पुष्टि की गई। मौके स्थल पर आम जनमानस की भीड़ व शोर होने के कारण फिशिंग कैट एक पेड़ पर चढ़ गया, जिसके क्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी, सरोजनीनगर रेंज व उनकी टीम द्वारा मौके स्थल पर भीड़ को नियंत्रित व शांत कराते स्नेयर पोल की मदद से फिशिंग कैट (Prionailurus viverrinus ) वन्य जीव को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू किया गया फिशिंग कैट नर है जो पूर्ण रूप से वयस्क है।

उल्लेखनीय है कि फिशिंग कैट (Prionailurus viverrinus) तेंदुए जैसा दिखने वाला वन्य जीव है, किन्तु यह आकार में तेन्दुए से छोटा होता है। रेस्क्यू किया गया फिशिंग कैट वन्य जीव की ऊंचाई लगभग दो ढाई फीट व लम्बाई लगभग तीन से चार फीट तथा वजन लगभग अठारह से बीस किलो के मध्य बताया गया । यह फिशिंग कैट जगंलों, झीलों एवं नदियों के किनारे प्रायः पाये जाते हैं। यह घरेलू बिल्ली के आकार का लगभग दोगुना है और मध्यम से छोटे पैरों के साथ गठीला व मांसल है। अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आई0यू0सी0एन0) द्वारा वर्ष 2016 से इसे रेड लिस्ट के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। सुरक्षित रेस्क्यू किये गये नर फिशिंग कैट (Prionailurus viverrinus ) क्षेत्रीय वन अधिकारी, सरोजनीनगर एवं उनकी टीम द्वारा कुरौनी वन क्षेत्र में अवमुक्त कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *