व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना का वजीरगंज पुलिस ने किया खुलासा, 3 लुटेरे धरे गए।

व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना का वजीरगंज पुलिस ने किया खुलासा, 3 लुटेरे धरे गए।

•शराब व गांजा पीने के लिए व्यापारी से की थी लूट

जीत नारायण

लखनऊ:- बीते शुक्रवार को थाना वजीरगंज क्षेत्र के अंतर्गत स्थित रिवर बैंक कॉलोनी राम मंदिर के सामने से एक व्यापारी से हुई लूट की घटना का वजीरगंज पुलिस ने बीते सोमवार को खुलासा करते हुए तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। लुटेरों के पास से लूटी गई स्कूटी, एक अवैध देसी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर व अन्य सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम लोगों ने शराब और गांजा पीने के लिए व्यापारी से लूट की थी, हम चार लोग लूट में शामिल थे, हमारा एक अन्य साथी शिवम भी था। आपको बता दें कि शिवम अभी फरार चल रहा है। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि शिवम की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

व्यापारी से लूट की घटना को अन्जाम देने वाले आरोपी आशीष यादव, राज सोनकर व तीसरा आरोपी अनुभव शुक्ला उर्फ केंचू को पुलिस ने बुद्धा पार्क के सामने से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

लूट की घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुलिस उपायुक्त पश्चिमी राहुल राज ने 20,000 रुपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *