News

नव वर्ष के शुभ अवसर पर जय भोले सेवा समिति के पदाधिकारियों ने कम्बल वितरण किया।

 

प्रीती कश्यप।

 

हरदोई:- शाहाबाद क्षेत्र में जय भोले सेवा समिति के पदाधिकारियों ने नूतन नव वर्ष के शुभ अवसर पर लोक निर्माण विभाग के कक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया। जहां मुख्य अतिथि शाहाबाद थाना इंचार्ज सुरेशचन्द्र ने कहा कि जय भोले समिति दीन दुखियों के दिलों में सेवा का दीप जला रही है, जय भोले सेवा समिति ने आज मेरे हाथों से दीन दुखियों व वृद्धजनों को कंबल वितरण करवाएं हैं सभी समिति के पदाधिकारियों का साधुवाद पात्र हैं। सेवा ही हमारा धर्म है। अध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार राठौर ने सभी जरूरतमन्दो को कम्बल वितरित किये। वहीं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र महाराज ने सभी पत्रकार बंधुओं का धन्यवाद करते हुए कहा की आपकी लेखनी के माध्यम से जनमानस का हो रहा कल्याण साथ ही सभी को नूतन नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष ने कहा कि मेरा भगवान पीड़ितों में है। समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवी दिव्यता ने कहा कि आज हर 11वीं महिला की आंखों में आंसू है। वह महंगाई बेरोजगारी के कारण महिलाओं को रसोई चलाने में बहुत सारी समस्याएं हो रही हैं आओ हम सब मिलकर दर्द में जी रहे लोगों के जीवन में खुशियां लाएं व दीन दुखियों के चेहरे की मुस्कान बने। समिति के विशेष सलाहकार राजेंद्र गुरु ने कहा की समिति हर माह जनहित में नेत्र शिविर का आयोजन कर रही है, जिससे दीन दुखियों की आंखों में रोशनी देना बहुत ही पुनीत कार्य है। इसमें रेखा कुशवाहा नगर अध्यक्ष साकिब खान, कमल किशोर गुप्ता, नीतू सिंह, मुस्कान सिंह, रेनू वर्मा, पूजा गुप्ता, फूल मियां, राम सिंह, मदन सिंह, लालाराम दीक्षित, रामु राठौर, मनोज वर्मा, शिवपूजन राठौर, अमृता सिंह, जुल्फिकार, शोभा शुक्ला, कमल किशोर गुप्ता अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *