इस तरह की दुखद घटना की ना हो पुनरावृत्ति विभाग को करें सूचित- अधिशासी अभियंता

अनुज श्रोत्रिय
मऊरानीपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम चितावत में 17 मई की रात लगभग 9:00 बजे कुआं गांव फीडर के पोल पर चढ़कर विद्युत लाइन सही करते वक्त अचानक करंट की चपेट में आने से जीतेंद्र रैकवार की मौत हो गई थी। उक्त संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड मऊरानीपुर के द्वारा बताया गया कि जितेंद्र कुमार के द्वारा बिना अनुमति के अनाधिकृत रूप से 11 केवीए कुआं गांव फीडर के पोल पर चढ़ने से घातक दुर्घटना घटित हो गई है। जोकि अत्यंत दुखद है। उक्त व्यक्ति द्वारा बिना विभाग को सूचित किए बगैर अनुमति के लाइन पर चढ़ जाने के कारण हादसा घटित हुआ है। यदि विभाग में उप केंद्र या किसी कर्मचारी को सूचित किया गया होता तो विभागीय स्तर से कार्रवाई करा दी जाती। उक्त दुःखद घटना के लिए उक्त व्यक्ति स्वयं उत्तरदाई है। अतः आमजन से अनुरोध है कि किसी प्रकार का फाल्ट होने पर उपकेंद्र विभागीय कर्मियों या 1912 पर अवश्य सूचित करें। जिससे कि विभागीय स्टाफ द्वारा उसे अटेंड कराया जा सके एवं इस प्रकार की दुखद घटना की पुनरावृत्ति ना हो।
