उपजिलाधिकारी के निरीक्षण में अनुपस्थित बीएलओ के खिलाफ एफआईआर के आदेश

रिपोर्ट- अरविंद आर्य झाँसी

झाँसी- शनिवार को उपजिलाधिकारी मऊरानीपुर गोपेश तिवारी ने कटेरा के बूथों का निरीक्षण किया उपजिलाधिकारी महोदय ने बताया की राजकीय इंटर कालेज कटेरा बूथ संख्या 169 भाग संख्या 2 पर बीएलओ हिमांशु गुप्ता सहायक अध्यापक, बूथ संख्या 166 प्राथमिक विद्यालय प्राचीन कटेरा में बीएलओ गौरव साहू सहायक अध्यापक, बूथ संख्या 167 उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या क्रमोत्तर कटेरा बीएलओ सरस्वती आर्य सहायक अध्यापिका, बूथ संख्या 171 प्राथमिक विद्यालय नवीन कटेरा बीएलओ शैलेन्द्र सागर सहायक अध्यापक अनुपस्थित पाये गये उपजिलाधिकारी ने चारों के खिलाफ एफ आई आर कराने के आदेश दिये वहीं कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय प्राचीन कटेरा के निरीक्षण में 256 छात्रांकन के सापेक्ष 42 बच्चे ही उपस्थित मिले जिस पर प्रधानाध्यापक हरवंश लाल से कम उपस्थिति का कारण पूंछा तो प्रधानाध्यापक जबाब नहीं दे पाये विद्यालय की किचिन स्टोर रूम का निरीक्षण किया इस मौके पर कटेरा लेखपाल भूपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *