मऊ में चल रहे विकास कार्यों का मंत्री द्वारा किया गया निरीक्षण

जीत नारायण

लखनऊ- नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने एक कार्यक्रम के समापन तथा डिप्टी सीएम केशव मौर्य को विदा करने के बाद मऊ की सड़कों पर उतर कर हो रहे विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

उन्होंने मऊ के मीरजाहादीपुरा चौराहे पर स्थित विद्युत उपकेंद्र के शिफ्टिंग के कार्य का निरीक्षण किया। मऊ के बड़ागांव में बन रहे कल्याण मंडप के निर्माण का निरीक्षण किया तथा बड़ागांव अमारी पुलिया नाला निर्माण का निरीक्षण कर मंत्री शर्मा ने अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश भी दिया तथा कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *