अखिल भारतीय कायस्थ महासभा आयोजित करेगी सम्मान समारोह

जीत नारायण

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उप्र के मध्य संभाग का सम्मान समारोह दिनांक 2 जुलाई 2023 को उद्यान भवन आडिटोरियम, सप्रू मार्ग जवाहर भवन के सामने लखनऊ में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के संयोजक अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उप्र के मध्य संभाग कार्यवाहक अध्यक्ष सन्तोष निगम ने बताया कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मध्य संभाग अन्तर्गत 22 जनपदों के जिलाध्यक्ष महामंत्री युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष महामंत्री महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष महामंत्री सहित सभी जनपदों के जिला कार्यकारिणी के सदस्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा। सम्मान समारोह की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव जी करेंगे।मध्यसंभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कायस्थ समाज से नगर निकाय चुनाव में जीते हुए प्रतिनिधियों व सामाजिक विभूतियों को संगठन द्वारा सम्मान किया जाएगा।

श्याम चन्द्र श्रीवास्तव
प्रदेश महामंत्री
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उप्र
9450197911

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *