नाका थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा एक गांजा तस्तकर, 4 किलो 200 ग्राम गांजा हुआ बरामद

आलोक कुमार कश्यप
लखनऊ:- राजधानी लखनऊ में नाका थाना पुलिस ने 4 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा संग एक शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। नाका थाना प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चारबाग में ऊपरगामी पैदल पुल की सीढ़ी पर पुलिस टीम को यह बड़ी सफलता मिली है। एसआई अमरनाथ चौरसिया, एसआई सूर्यसेन सिंह, हेड कांस्टेबल पवन कुमार एवं कांस्टेबल मनीष तिवारी ने पुल की सीढ़ी पर संदिग्ध दिखने पर एक युवक की जब तलाशी ली तो उसके पास थैले से 4 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। गांजा तस्कर का नाम आशीष यादव पुत्र मुन्ना यादव है जो कि बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत भीटा भुवरी का निवासी बताया जा रहा है। बलिया जिले के उभांव थाने में अभियुक्त आशीष यादव के विरुद्ध कई संगीन मामले दर्ज हैं। जो अपने मुकदमों की पैरवी के खर्चों को पूरा करने के लिए गांजा तस्करी का काम शुरू कर दिया था। फिलहाल पुलिस ने अभियुक्त से कड़ी पूछताछ के बाद उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया है ।
