मजिस्ट्रीरियल जांच के आदेश, मोहित यादव करेंगे जांच।

सात कार्य दिवस के अंदर दे सकते हैं साक्ष्य।

 

प्रीती कश्यप।

 

लखनऊ:- अपर नगर मजिस्ट्रेट सप्तम मोहित यादव ने अवगत कराया है कि स्वैच्छिक संस्था निर्वाण द्वारा संचालित मानसिक मंदिर/विक्षिप्त महिलाओं हेतु विशेष आश्रय गृह निर्वाण, 150-सूर्या सिटी तकरोही रोड़, लखनऊ में आवासीय बालिका सहाना उम्र लगभग 19 वर्ष की डॉ0 राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, गोमतीनगर लखनऊ में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। आवासित बालिका सहाना को शरणालय, कानपुर से दिनांक 14 अक्टूबर 2022 को निर्वाण महिला शरणालय, लखनऊ में प्रवेशित कराया गया था। महिला सहाना को दिनांक 12 दिसम्बर 2022 को सुबह 8ः00 बजे प्राइवेट पार्ट से अचानक अत्यधिक ब्लड आने के कारण लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी विभाग में ले जाया गया था। चिकित्सक द्वारा महिला का अल्ट्रासाउंड, सी0टी0 स्कैन, एम0आर0आई0, ब्लड टेस्ट, ए0बी0सी0 टेस्ट कराया गया था एवं चिकित्सक द्वारा पुष्टि की गई कि महिला सहाना की आंख में ट्यूमर है। महिला सहाना दिनांक 12 दिसम्बर 2022 से लोहिया अस्पताल के आई0सी0यू0 वार्ड नंबर 22 में एडमिट थी, जहां पर इलाज के दौरान ट्यूमर फट जाने के कारण दिनांक 16 दिसम्बर 2022 को समय 11ः40 बजे महिला सहाना की मृत्यु हो गई है। उन्होनें बताया है कि मृतका सहाना उम्र लगभग 19 वर्ष की मृत्यू के प्रकरण की जांच हेतु अपर नगर मजिस्ट्रेट सप्तम मोहित यादव को नामित किया गया है। अपर नगर मजिस्ट्रेट मोहित यादव ने बताया है कि उक्त घटना की मजिस्ट्रीरियल जांच हेतु सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि स्वैच्छिक संस्था निर्वाण द्वारा संचालित विशेष आश्रय गृह निर्वाण, 150-सूर्या सिटी तकरोही रोड़, लखनऊ में आवासित बालिका सहाना उम्र लगभग 19 वर्ष की मृत्यु के कारणों/परिस्थितियों आदि के संबंध में यदि कोई भी व्यक्ति/संस्था अपना बयान /साक्ष्य आदि प्रस्तुत करना चाहते हो तो इस विज्ञप्ति के प्रकाशन के सात दिवस के अंदर कलेक्ट्रेट स्थित द्वितीय तल (कक्ष संख्या-62) में अधोहस्ताक्षरी के न्यायालय/ कार्यालय कक्ष में किसी भी कार्य दिवस/समय पर उपस्थित होकर अपना साक्ष्य/बयान आदि प्रस्तुत कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *