9 मोटर साईकिल सहित तीन शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार

रोहित जायसवाल ( क्राइम ब्यूरो गोंडा)
गोंडा: एसपी गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा पुलिस अधीक्षक गोण्डा का चार्जभार ग्रहण करने के उपरान्त अपराध एवं अपराधियों व वाहन चोरी लूट में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षो को दिये थे। निर्देश के अनुक्रम में थाना को नगर पुलिस द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर वाहन चोरी करने वाले गैंग के तीन अभियुक्त सुभान अंशू उर्फ मो0 जैद, चाॅद बाबू उर्फ रम्पत को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में संलिप्त एक बालअपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे व निशानदेही से अलग अलग स्थानों से चोरी की गयी 9 चोरी की मोटरसाईकिलों को बरामद किया गया।तलाशी के दौरान अभियुक्त सुभान के कब्जे से एक चाकू व अभियुक्त अंशू उर्फ मो0 जैद के कब्जे से चार चाभी बरामद किया गया।पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि हमलोगो द्वारा को दुखहरण नाथ मंदिर आवास विकास काॅलोनी को बालेश्वरगंज बाजार गलिबहा मधईपुर खाण्डेराय थाना परसपुर को बालपुर बाजार व अध्योध्या सरयू पुल सहित अन्य स्थानों से चोरी की गयी थी तथा उनकी नंबर प्लेट नम्बर प्लेट बदलकर विक्री कर अनुचित लाभ कमाते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर में गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर एफ आई आर दर्ज कर कार्यवाही की गयी गिरफ्तारकरने वाली टीम में उप निरीक्षक अभिषेक मिश्रा उपनिरीक्षक भानु प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक राम आशीष मौर्या उनागेश्वर नाथ पटेल मय टीम शामिल रहे।
