मां शारदा महाविद्यालय में संपन्न हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

अनुज श्रोत्रिय
झांसी:- शासनादेश अनुसार आर्यव्रत वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत झांसी खजुराहो नेशनल हाईवे किनारे ग्राम घुराट तेजपुरा में स्थित मां शारदा महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रशासनिक अधिकारी विजय गौतम एवं एनएसएस प्रभारी विवेकानंद उपाध्याय के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान एनएसएस प्रभारी विवेकानंद उपाध्याय के द्वारा वृक्षों की उपयोगिता के बारे में बताया गया साथ ही वृक्षों के संरक्षण करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिवार से नरेंद्र कुमार, देवेंद्र आर्य, विपिन सेन, शिवम मिश्रा, करण सिंह, कृपेन्द्र एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
