चोरी करने वाले फरार अभियुक्त को चोरी के माल के साथ करनैलगंज पुलिस ने धर दबोचा

नदीम अहमद (ब्यूरो गोंडा)

गोंडा:-तेज तर्रार एसपी गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत चोरा फरार अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षों को दिए थे।निर्देश के अनुक्रम में 23 जुलाई को थाना कोतवाली करनैलगंज पुलिस ने चोरी करने का फरार अभियुक्त विकास मौर्या को गिरफ्तार कर उसके निशानदेही से चोरी के 10 सोलर पैनल बरामद किया गया।अभियुक्त ने दिनांक 20/21.07.2023 को अपने साथी अभियुक्तों के साथ मिलकर एल0टी0 कम्पनी कोचा कासिमपुर स्टोर यार्ड से सोलर पैनल चोरी किए थे।जिसके सम्बन्ध में कम्पनी के सुपरवाइजर सौरभ शुक्ला द्वारा थाना करनैलगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह मय टीम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *