मनकापुर पुलिस ने पशु तस्कर को किया गिरफ्तार

रोहित जायसवाल (ब्यूरो चीफ़ क्राइम)
गोंडा:-पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पशु क्रूरता अधिनियम में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए गये थे।निर्देश के अनुक्रम में थाना को0मनकापुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर उपाध्यायपुर ग्रन्ट के पास से गोवंश की तस्करी करने वाले आरोपी अभियुक्त-ओमप्रकाश वर्मा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 राशि गोवंश व एक डी0सी0एम0बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मनकापुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।गिरफ्तार करने वाली टीम मे शामिल रहे उप निरीक्षक राकेश कुमार औझा मय टीम।
