14 साल से पीने वाले पानी के लिए तरस रहे अंबरगंज क्षेत्र वासियों को मेयर सुषमा खर्कवाल ने दी नई मिनी बोरिंग की सौगात

जीत नारायण

लखनऊ:- अंबरगंज वार्ड क्षेत्र के अंतर्गत अंबरगंज चौकी से लेकर महबूबगंज आगा क्लीनिक तक क्षेत्रवासियों को विगत 14 वर्षों से होने वाली परेशानी जल संकट से निदान दिया गया। 14 साल से पेयजल की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रवासियों को आज लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल द्वारा नवीन मिनी बोरिंग के कार्य को प्रारंभ करा कर क्षेत्रवासियों को दिया पेयजल समस्या से निस्तारण की सौगात। सामाजिक कार्यकर्ता एवं गौ सेवक के नाम से जाने जाने वाले श्री सीताराम परिवार संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सनी साहू एवं संस्था के जिला सोशल मीडिया प्रभारी अशोक साहू द्वारा विगत 1 वर्ष से जल समस्या को दूर कराने हेतु पूर्व की महिला मेयर रही संयुक्ता भाटिया के कार्यकाल से निरंतर जल संकट को दूर करने हेतु विभिन्न कार्यालय जल निगम संस्थान के चक्कर लगाते लगाते आखिरकार सफलता प्राप्त करते हुए मेयर साहिबा का धन्यवाद ज्ञापित कर आज कार्य का विधि विधान पूर्वक पूजा करते हुए शुभारंभ किया गया एवं क्षेत्र की जनता को मिठाइयां बाट कर 14 वर्ष की जल संकट से निदान पाने के उपरांत खुशियां मनाई।
इस अवसर पर क्षेत्र के वासी संगीत कनौजिया, संजय शर्मा, अमन यादव, संजय यादव, शशिशिर यादव, मुन्ना यादव जी एवं तमाम क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *