मऊरानीपुर उप जिलाधिकारी बने गोपेश तिवारी, संभाला पदभार

अनुज श्रोत्रिय
झांसी :- मऊरानीपुर उपजिलाधिकारी का कार्यभार आज गोपेश तिवारी के द्वारा संभाल लिया गया। इसके पहले इंद्र कांत द्विवेदी मऊरानीपुर के उप जिलाधिकारी थे। जिनका स्थानांतरण एडीएम के पद पर हो जाने के बाद मऊरानीपुर में गोपेश तिवारी को उप जिला अधिकारी का पदभार दिया गया ।तो वही पत्रकार वार्ता में उप जिला अधिकारी के द्वारा शासन की योजनाओं को लभार्थियों तक ज्यादा से ज्यादा पहुंचाने की बात कही गई और पीड़ित व्यक्ति को जल्द उचित न्याय दिलाने की बात नवागंतुक उपजिलाधिकारी के द्वारा कही गई।
