सिद्धनाथ पहाड़ी पर बृहद बृक्षारोपण हेतु तार फैंसिंग की मांग

अनुज श्रोत्रिय
झांसी:- संपूर्ण समाधान दिवस टहरौली में पहुंचे जिलाधिकारी झांसी के समक्ष सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई वृक्षों के संरक्षण की मांग। आपको बता दें कि सामाजिक कार्यकर्ता आशीष उपाध्याय ने जिलाधिकारी झांसी रविन्द्र कुमार को ज्ञापन दे कर सिद्धनाथ पहाड़ी पर बृहद बृक्षारोपण हेतु तार फैंसिंग की मांग की। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि यदि सरकार का सहयोग मिल जाये तो बड़े स्तर पर बृक्षारोपण किया जा सकता है। जिससे अनेक प्रकार के हजारों पौधे लगाए जा सकते हैं। जिलाधिकारी ने पहाड़ी पर फिलहाल सुरक्षा खाई खोदने एवं नीम के पौधे उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।
