दहीहंडी एवं दंगल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, पहलवानों ने दिखाये दाव पेंच

अनुज श्रोत्रिय
झांसी:- जन्माष्टमी के पावन पर्व से शुरू हुई दंगल एवं दही मटकी तोड़ने की प्रतियोगिता का आयोजन आज भी लगातार जारी बना हुआ है। जिसमें आज कुशवाहा समाज के द्वारा श्री बिहारी जी मंदिर मुहल्ला गंज रानीपुर में दंगल एवं दहीहंडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आर पी निरंजन एमएलसी प्रतिनिधि, हरगोविंद कुशवाहा राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त, आयुष श्रीवास नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मऊरानीपुर, अरुण सिंह तोमर जिला महामंत्री भाजपा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्र प्रकाश इटेलिया वरिष्ठ भाजपा नेता के द्वारा की गई। आयोजन कमेटी में मुख्य रूप से चंद्रप्रकाश कुशवाहा पूर्व पार्षद, मनोज मऊटा पार्षद, कैलाश कुशवाहा नगर अध्यक्ष, छोटेलाल उपसभापति, डॉक्टर बृजलाल कुशवाहा, नरेंद्र कुशवाहा, केशव कुशवाहा, गयादीन पोस्टमैन, महीपत कुशवाहा, पुष्पेंद्र कुशवाहा, जयराम कुशवाहा, बालमुकुंद कुशवाहा आदि शामिल रहे। महिला पहलवानों में मुख्य रूप से मीनाक्षी एवं सपना हरियाणा के बीच कुश्ती हुई। जिसमें मीनाक्षी जीती तो वहीं गोलू एवं रजत पहलवान एवं अन्य पहलवानों के द्वारा भी कुश्ती में अपने दाव पेंच दिखाए गए। जिसमें गोलू जीते। इसके साथ ही दहीहंडी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें डालचंद कुशवाहा की टीम के द्वारा दहीहंडी को तोड़ा गया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चौकस रखने के लिए चौकी प्रभारी पंकज कुमार मिश्रा के साथ भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। तो वही कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।
