राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1,02,577 मामलों का निस्तारण कर 44,52,98,371 की धनराशि वसूली गई

जीत नारायण

लखनऊ:- अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ सत्येन्द्र सिंह ने बताया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय, लखनऊ में माननीय जनपद न्यायाधीश अश्विनी कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता तथा मार्गदर्शन में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वाधान में जनपद न्यायालय लखनऊ सहित मोटर दावा दुर्घटना अधिकरण, पारिवारिक न्यायालय परिसर, वाणिज्यिक न्यायालय, कलेक्ट्रेट एवं समस्त तहसीलों आदि में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 सितम्बर 2023 को किया गया |

जिसमें न्यायालय में लम्बित कुल 20692 वादों का निस्तारण कर कुल रू0 22,69,47,385/- की धनराशि वसूल की गयी। प्री-लिटिगेशन स्तर पर 81,885 मामलों का निस्तारण कर कुल रू0 21,83,50,986/- की धनराशि वसूल हुयी। इस प्रकार कुल 1,02,577 मामलों का निस्तारण कर कुल रूपये 44,52,98,371/- की धनराशि वसूल की गयी। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ सत्येन्द्र सिंह द्वारा सभी न्यायिक अधिकारी व राजस्व अधिकारियों व अन्य विभागों के अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *