News

5 साल से फरार चल रहे 2 अभियुक्त पुलिस के शिकंजे में।

5 साल से फरार चल रहे 2 अभियुक्त पुलिस के शिकंजे में।

अभिषेक कुमार की रिपोर्ट-

लखनऊ:- कृष्णानगर पुलिस ने पच्चीस – पच्चीस हजार रूपए के 2 ईनामिया फरार चल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्त कई सालों से फरार चल रहे थे। पुलिस के मुताबिक एक अभियुक्त कृष्ण मोहन उम्र 40 वर्ष पुत्र राम चन्द्र ग्राम कसिदहा थाना गोपीगंज जनपद भदोही का निवासी है, जब उसकी तलाशी ली गई तो 150 रूपए बरामद हुए, वहीं दूसरा अभियुक्त लाल चन्द्र यादव उर्फ लल्ला उम्र 41 वर्ष पुत्र मुन्नी लाल यादव ग्राम शेखपुर थाना फूलपुर जनपद प्रयागराज का निवासी है। ये दोनों अभियुक्त पिछले कई सालों से फरार चल रहे थे जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त मध्य के द्वारा दोनों अभियुक्तों पर पच्चीस – पच्चीस हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। मुखबिर की सूचना मिलने पर दोनों अभियुक्त कृष्ण मोहन व लालचन्द्र को 15 तारीख को समय लगभग 7 बजकर 45 मिनट पर बारा बिरवा लेबर मण्डी शौचालय के पास से गिरफ्तार किया है। 14 जून 2017 को प्रार्थी सत्यप्रकाश यादव पुत्र हरिचरन निवासी मदद अली कापुरवा, पोस्ट रौजागांव, थाना रुदौली, जनपद फैजाबाद के द्वारा थाना कृष्णानगर पर तहरीर दी गयी थी कि, 12 व 13 जून 2017 की रात को मेरी चार पहिया वाहन बोलेरो जिसका नम्बर UP42 W 9824 सिल्वर रंग की थी जो कि भुईयन देवी मन्दिर कृष्णापल्ली कृष्णानगर से चोरी हो गयी है तथा मेरे सारे कागजात आर०सी, बीमा, प्रदूषण आदि व बोलेरो चालक संतोष यादव का लाइसेंस गाड़ी में ही था वह भी चोरी हो गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कृष्णाणगर में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। तथा विवेचना के दौरान उपरोक्त दोनों अभियुक्तों का नाम प्रकाश में आया था तब से दोनों लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस ने बताया है कि दोनों अभियुक्त गैंग बनाकर वाहन चोरी करते हैं तथा अलग अलग जनपदों मे इन दोनों के खिलाफ कई मुकदमें पंजीकृत हैं। कृष्ण मोहन पर दो मुकदमें जनपद संत रविदासनगर में, दो मुकदमें कानपुर नगर में, एक मुकदमा जनपद कानपुर देहात में व अंतिम एक मुकदमा लखनऊ में पंजीकृत हैं। तथा लालचंद्र यादव पर एक मुकदमा जनपद कानपुर नगर व अंतिम एक मुकदमा लखनऊ में पंजीकृत है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पच्चीस-पच्चीस हजार का ईनाम घोषित किया गया था। कृष्णानगर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करके महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *