नगर पंचायत परिवार ने मुट्ठी भर मिट्टी लेकर दिलाई देश की एकता और अखंडता की शपथ

अनुज श्रोत्रिय

झांसी:- आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश माला कार्यक्रम नगर पंचायत रानीपुर में पार्षद रामकुमार बमोरिया के नेतृत्व में वार्ड नंबर 9 गंज से आयोजित की गई। जिसमें प्रत्येक घर से मुट्ठी भर मिट्टी अथवा चुटकी भर अक्षत चावल लिया गया। सभी को देश की स्वतंत्रता और प्रगति की याद दिलाते हुए देश की एकता व अखंडता अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत उमाकांत सिंह सहित पार्षद गोविंद दास, दीपक अहिरवार, मनोज मऊटा, गोल्डी रतमेले, देवेश श्रीधर तथा नगर पंचायत लिपिक तेजराम कुशवाहा, चंद्रभान, बिहारी लाल, मुरारी, मुकेश, देवेंद्र सागर, नकुल राय, नीरेंद्र, प्रमोद, प्रवेश, राजू आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *