आगामी 19 अक्टूबर को रोजगार मेले का किया जा रहा आयोजन

जीत नारायण

लखनऊ:- सहायक निदेशक(सेवा0) लखनऊ मण्डल लखनऊ ने अवगत कराया कि युवाओं/युवतियों को रोजगार/स्वरोेजगार से जोड़कर “आत्म निर्भर भारत” अभियान को सफल बनाना तथा “हर हाथ को काम” सरकार की प्राथमिकताओं में है। सरकार के संकल्प पत्र में युवाओं को रोजगार पर विशेष बल दिया गया है। उक्त के क्रम में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लखनऊ परिसर में दिनांक 19 अक्टूबर 2023 को प्रातः 10ः00 बजे से एक रोजगार मेले का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। मेले में लगभग 10 कम्पनियॉ विभिन्न पदो ंके लिए अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
अतः उक्त मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थियों को सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर पंजीकृत होकर ऑनलाईन आवेदन करना अनिवार्य है तथा अपने बायोडाटा की प्रति के साथ अभ्यर्थी सीधे प्रतिभाग कर सकेगें। इस हेतु किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नही होगा। यह मेला पूर्णतया निःशुल्क है। अभ्यर्थियों को किसी भी स्तर पर कोई शुल्क नहीं देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *