40 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

अरविंद आर्य
कटेरा झाँसी:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी राजेश एस के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गोपीनाथ सोनी व पुलिस क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर लक्ष्मीकांत गौतम के निकट पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष कटेरा महाराज सिंह के नेतृत्व में चलाये जा रहे , अवैध शराब की निर्माण एवं बिक्री व मादक पदार्थ उनमूलन के क्रम में दिनांक 04/11/2023 को थाना कटेरा के उपनिरीक्षक अजीत प्रताप सिंह मय हमराही517 प्रवेश कुमार तिगैला पुरैना मोड़ बरगद पेड़ के पास50कदम की दूरी पर बाहद कटेरा देहात थाना कटेरा झांसी से अभियुक्त जगदीश पुत्र पुनू नि०मु० दलबदल कटेरा देहात थाना कटेरा जिला झांसी उम्र 48 वर्षके कब्जेसे एक प्लास्टिक की कट्टी में करीब 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । इस सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु०अ०सं०-112/2023 अंतर्गत धारा 60 (1)आब० अधि०पंजीकृत किया गया।
