नाका पुलिस ने दोपहिया वाहन चोर को किया गिरफ्तार
नाका पुलिस ने दोपहिया वाहन चोर को किया गिरफ्तार

किशन लोधी
लखनऊ:- नाका थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। नाका प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान रितिक नामक युवक पर पुलिस की नजर पड़ी, पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। तभी पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया और उससे पूछताछ की तो पता चला कि गाड़ी चोरी की है। गाड़ी और अभियुक्त को अपने कब्जे में लेकर अभियुक्त को जेल भेजा गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अमरनाथ चौरसिया, दिनकर वर्मा, सूर्य सेन सिंह, कांस्टेबल मनीष तिवारी शामिल रहे।
