जयपुर-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग, दो लोग जिंदा जले, दर्जनों घायल।

जयपुर-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग, दो लोग जिंदा जले, दर्जनों घायल।

सन्तोष कुमार यादव

गुड़गांव:- गुड़गांव से दिल्ली के रास्ते महुबा जा रही एक वोल्वो बस में अचानक आग लग गई। सेक्टर-31 फ्लाईओवर पर हुए इस हादसे में दो लोगों तो जिंदा जल गए। इसके अलावा दर्जनों लोग घायल हुए हैं। आग लगने के बाद बस में अफरातफरी मच गई और लोगों ने बस के शीशे तोड़कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग बुझाने के साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाने के साथ ही घायलों को गुड़गांव सहित दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भेजा है। वहीं, इस घटना के कारण जयपुर-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया जिसके कारण दमकल विभाग को भी आग बुझाने में परेशान होना पड़ा। वहीं, पुलिस भी वाहनों को यहां से निकालने में मशक्कत करती नजर आई।

बस में सवार यात्रियों का करिश्मा, ईश्वर दास तो बस सेक्टर-12 के बस स्टैंड से गुड़गांव से महुबा जाने के लिए चली थी। इस बस में 60 लोग सवार थे। अभी बस करीब 10 किलोमीटर चलकर सेक्टर-31 फ्लाईओवर पर पहुंची थी कि अचानक बस में आग लग गई। आग लगते ही बस में हल्ला हो गया और यात्री अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। कुछ यात्रियों ने बस के शीशे तोड़ दिए और बस से बाहर कूद गए। वहीं, कुछ यात्रियों ने बस में सवार अन्य यात्रियों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटे ज्यादा तेज होने के कारण वह भी बेबस हो गए। बताया जा रहा है कि इस घटना में चार लोगों की झुलसने से मौत हो गई, लेकिन प्रशासन की तरफ से दो लोगों की पुष्टि की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन किया और यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। एसीपी क्राइम वरुण दहिया के मुताबिक, आग लगने के कारण पता नहीं लग पाए हैं। बताया जा रहा है की बस मैं कोई यात्री छोटा गैस सिलेंडर घर लेकर जा रहा था । जो लिख हो गया और सिलेंडर मै आग लग गई। अभी सही जानकारी की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर बस में आग कैसे लगी। फिलहाल मौके पर पुलिस कमिश्नर, जिला उपायुक्त सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। वहीं, इस घटना के कारण जयपुर-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया जिसके कारण वाहन चालकों को भी परेशानी हुई।

आपको बता दें कि गुड़गांव के सेक्टर-12 से उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के लिए कई बसें अवैध रूप से चलती हैं। इन बसों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। जिस तरह से यह हादसा हुआ है उससे शायद पुलिस और प्रशासन हरकत में आ जाए और इन बसों पर लगाम लगाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। देखना यह होगा कि मामले में पुलिस किस तरह की कार्रवाई करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *