फरीदाबाद में रिश्वत लेते पकड़ा गया पटवारी का PA, इस एवज में मांगी थी घूस।
फरीदाबाद में रिश्वत लेते पकड़ा गया पटवारी का PA, इस एवज में मांगी थी घूस।

सन्तोष कुमार यादव
गुरुग्राम:- फरीदाबाद विजिलेंस विभाग की टीम ने बल्लभगढ़ तहसील में काम करने वाले पटवारी सहदेव के निजी सहायक नवीन को 6000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
बल्लभगढ़ के पटवारी सहदेव का निजी सहायक पटवारी सहदेव के लिए काम करता है और उसी के के इशारे पर लोगों से रिश्वत बटोरता है। निजी सहायक नवीन ने जबलपुर के रहने वाले निवासी से मकान का इंतकाल दर्ज करने की एवज में 8000 रुपए की मांग की थी जिसमें से 2000 हजार रुपए एडवांस और 6000 हजार रुपए बाद में देने के लिए तय किया गया था। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना विजिलेंस विभाग को दी। शिकायत प्राप्त होने के बाद विजिलेंस विभाग के अधिकारियों ने टीम गठित कर कार्रवाई करते हुए पटवारी सहदेव के निजी सहायक नवीन को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया है।
विजिलेंस विभाग के सब इंस्पेक्टर कर्मवीर ने बताया कि विजिलेंस विभाग द्वारा अब आगामी कार्रवाई शुरु की जा रही है तो वहीं पटवारी सहदेव और निजी सहायक नवीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
