बैंक कर्मचारियों के मन माने तरीके की कार्य शैली से किसान उपभोक्ता परेशान

अरविंद आर्य
कटेरा (झासी):- कटेरा रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा बैंक में आने वाले ग्राहकों के लिए किसी भी प्रकार की अशुविधा ना हो जिसके लिए बैंकों को कई दिशा निर्देश दिए गए हैं लेकिन नगर में स्थित एक ही बैंक पंजाब नेशनल बैंक की शाखा मैं तैनात कर्मचारियों के मनमाने तरीके की कार्य शैली से इन दिनों नगर और क्षेत्र के किसान और ग्राहक काफी परेशान है पहले तो इन कर्मचारियों ने बैंक में खोले गए सभी ग्राहकों के खातों से आधार कार्ड हटा दिए और फिर उसके बाद ग्राहकों द्वारा लगातार आवेदन देने पर भी अभी तक उनके खातों में आधार कार्ड लिंक नहीं किए गए हैं जिस कारण सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान सम्मान निधि योजना और वृद्धा अवस्था पेंशन योजना विधवा पेंशन योजना और दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ ग्राहकों को नहीं मिल पा रहा है जिस कारण से किसानों और ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वही नगर और क्षेत्र वासियों का कहना है कि लगभग एक वर्ष से पासबुक में लेखा जोखा करने वाली मशीन भी खराब पड़ी है जिससे खाता धारकों को अपने खाते के लेखा-जोखा के बारे में जानकारी नहीं हो पा रही है यहां तक की अगर काउंटर पर बैठे कर्मचारी से ग्राहक कहता है कि आप हमारी पासबुक पर अपनी मशीन द्वारा लेखा-जोखा कर दीजिए तो कर्मचारी ग्राहक के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं और जब इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक से की जाती है तो शाखा प्रबंधक भी कर्मचारियों की कमी होने का हवाला देकर ग्राहकों को भगा देते हैं वही लगभग नगर और क्षेत्र में 50% आबादी अनपढ़ होने के कारण दलालों की भी अच्छी खासी कमाई हो रही है बैंक में पैसा जमा करने वाले फार्म को भरने से लेकर किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने तक का काम बैंक के आसपास दलालों द्वारा किया जा रहा है जिसके ऐबज में गरीब किसान और जनता से काफी मोटी रकम वसूली जाती है इन सब की शिकायत कई बार अधिकारियों और समाचार पत्र के माध्यम से अवगत भी कराई गई है लेकिन आज तक यह समस्याएं संबंधित अधिकारियों द्वारा खत्म नहीं की गई है नगर और क्षेत्र वासियों ने जिला अधिकारी महोदय से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द बैंक में की जा रही कर्मचारियों की मनमानी और दलालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए जिससे गरीब जनता दलालों के चंगुल से बच जाए।
