हिसार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की 16 मोटरसाइकिलों सहित 3 आरोपी गिरफ्तार।
हिसार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की 16 मोटरसाइकिलों सहित 3 आरोपी गिरफ्तार।

सन्तोष कुमार यादव
गुरुग्राम:- हिसार पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस की वाहन चोरी निरोधक पुलिस टीम ने डीएसपी गौरव शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।चोरी की 16 मोटरसाइकिलें बरामद की है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी
1. नितेश पुत्र सतबीर निवासी गांव कुवारी, जिला हिसार
2. विक्रम पुत्र सुरेश निवासी गांव हसनगढ़
3. अमित पुत्र जगबीर निवासी दनोदा खुर्द
आरोपी नितेश कोशल रोजगार के तहत सेक्टर 16/17 हिसार में चौकीदार की नोकरी करता है और इसने 10वीं तक पढ़ाई की है। आरोपी नितेश ने अपने दो सह आरोपियों गांव धिकताना निवासी प्रदीप व गांव कुवारी निवासी पवन के साथ मिलकर हिसार में अलग अलग जगह से अलग अलग मार्का की कुल 14 मोटरसाइकिल चोरी की वारदातो को अंजाम दिया। आरोपी विक्रम जीजेयू हिसार में पढ़ता है और होस्टल में रह रहा था। यह लालच के कारण चोरी के मोटरसाइकिल खरीदता था। पूर्व में इसका कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। आरोपी अमित यह खेती बाडी का काम करता है व 12वीं तक पढ़ाई की है और यह भी चोरी की मोटरसाइकिलों का खरीददार है। इसका भी पहले किसी प्रकार का कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
