शांति भंग करने में 6 युवकों को किया गिरफ्तार

अरविंद आर्य
झांसी:- थाना कटेरा में शांति भंग करने में 6 विभाग गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद-झाँसी राजेश कुमार एस व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गोपीनाथ सोनी के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी महोदय मऊरानीपुर लक्ष्मीकान्त गौतम के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष महाराज सिंह थाना कटेरा के नेतृत्व में थाना स्थानीय की पुलिस द्वारा आज दिनांक 13.12.23 को थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले अभियुक्तगण प्रथम पक्ष 1.हरप्रसाद पुत्र कोमल सिंह उम्र करीब 58 वर्ष,2.जयप्रकाश पुत्र कोमल उम्र करीब 44 वर्ष,3.प्रमोद पुत्र हरप्रसाद उम्र 25 वर्ष नि0 गण ग्राम गुढा थाना कटेरा जिला झाँसी व दूसरे पक्ष के 1. शिवम पुत्र मनोहर सिंह उम्र करीब 25 वर्ष,2.सत्यम पुत्र मनोहर सिंह उम्र करीब 19 वर्ष,3.मनोहर सिंह पुत्र कोमल उम्र करीब 52 वर्ष नि0 गण ग्राम गुढा थाना कटेरा जनपद झाँसी को अन्तर्गत धारा- 151.107.116 द0प्र0सं0 के तहत गिरफ्तार कर अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
