जुए में हार जीत की बाजी लगाते हुए चार युवक गिरफ्तार

अरविंद आर्य
झांसी:- थाना कटेरा राजेश कुमार एस के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद झाँसी के निर्देशन में, गोपीनाथ सोनी पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद झाँसी व लक्ष्मीकांत गौतम क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर के निकट पर्यवेक्षण में व महाराज सिंह थानाध्यक्ष थाना कटेरा झाँसी के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के क्रम में आज दिनांक 13.12.2023 को थाना स्थानीय के उ0नि0 ऋषि कुमार कटियार मय हमराह का0 1041रमाकान्त,का0 01 उदयवीर सिंह,का0 27 हिमांशू सचान,का0 203 शिवमोहन सिंह के द्वारा मुखबिर की सूचना पर बडाहार खिरक चमरौआ हार स्थित पहाडी थाना क्षेत्र कटेरा से अभियुक्त गण 1. इशाक पुत्र अहमद उम्र 27 वर्ष नि0 मु0 भालेरन टेहरका थाना टेहरका जिला निवाडी म0प्र0 ,2.सेवाराम पुत्र चतुर्भज उम्र 24 वर्ष नि0 मु0 भालेरन टेहरका थाना टेहरका जिला निवाडी म0प्र0, 3. उदेश पुत्र महेश उम्र 23 वर्ष नि0 मु0 भालेरन टेहरका थाना टेहरका जिला निवाडी म0प्र0,4.अरविन्द पुत्र सन्तराम उम्र 30 वर्ष नि0 मु0 भालेरन टेहरका थाना टेहरका जिला निवाडी म0प्र0 को सार्वजनिक स्थान पर हार जीत की बाजी लगाकर ताश के पत्तों से जुँआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया मौके से माल जामा तलाशी कुल 900 रूपये व मालफड कुल 2000 रूपये व 52 अदद ताश पत्ता बरामद हुए । जिसके सम्बन्ध में नियमानुसार कार्यवाही करते हुये इस सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0-133/2023 अन्तर्गत धारा- 13जी एक्ट पंजीकृत किया गया।
