सदर बाजार के व्यापारी की हत्या मामले में आधा दर्जन दोषी करार।
सदर बाजार के व्यापारी की हत्या मामले में आधा दर्जन दोषी करार।

सन्तोष कुमार यादव
गुड़गांव:- स्कूटी से घर लौट रहे व्यापारी की सदर बाजार में 28 मई 2019 को गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में आज अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश तरुण सिंघल की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने मामले में संलिप्त आधा दर्जन आरोपियों को सबूतों एवं गवाहों के आधार पर दोषी करार दिया है। अदालत 18 दिसंबर को सजा पर फैसला सुनाएगी।
जानकारी के मुताबिक, नई बस्ती के रहने वाले सुधीर तनेजा की सदर बाजार में कपड़े की दुकान थी। 28 मई की रात को वह अपने भाई राजेंद्र तनेजा के साथ दुकान पर थे। रात करीब 9 बजे सुधीर स्कूटी से घर जाने के लिए निकले थे। दुकान के पास ही पहले से घात लगाए नकाबपोश बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी थी जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी सुधीर तनेजा की स्कूटी, दस्तावेज लेकर फरार हो गए थे। उनके पास लाखों रुपए कैश भी था।
सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच के दौरान 15 जून 2019 को पहले आरोपी बसई के रहने वाले सूरज कटारिया उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने मामले में मनोज कुमार उर्फ मोनू, सूरज, सौरभ कुमार उर्फ महाकाल, प्रवीण उर्फ पोके व एक जुवेनाइल को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में पुलिस ने लूटी गई रकम से बची हुई राशि सहित स्कूटी व हथियार भी बरामद किए थे। मामला अदालत में चला। अभियोजन पक्ष ने अदालत में जो सबूत व गवाह पेश किए उनसे आरोपियों पर लगे आरोप साबित हो गए जिसके बाद वीरवार को अदालत ने उन्हें दोषी करार दिया है। अदालत ने उनकी सजा पर फैसले के लिए 18 दिसंबर की तारीख निश्चित की है
