गोरखपुर फैजाबाद स्नातक से 6 प्रत्याशियों ने किया नामांकन।

 

2 दिनों में 11 प्रत्याशियों ने 15 पर्चे कर चुके हैं दाखिल

 

दमोदर उपाध्याय (ब्यूरो गोरखपुर)

 

गोरखपुर :- गोरखपुर फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन के तहत आज पाचवे दिन 6 प्रत्याशियों ने 8 पर्चा दाखिल किया। शशिकला निर्दल, करुणा कांत सपा, रजनीश पटेल निर्दल दिलीप गौतम निर्दल शिव मोहन सिंह निर्दल अवंतिका मिश्रा दो सेट निर्दल अविनाश प्रताप निर्दल दुबारा अपना कमिश्नर कोर्ट आरओ/ कमिश्नर रवि कुमार एनजी एआरओ/अपर आयुक्त अजय कांत सैनी के समक्ष नामांकन पत्रों को दाखिल किया। शशिकला समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी करुणा कांत की धर्मपत्नी है। समाजवादी पार्टी प्रत्याशी करुणाकांत के साथ काफी संख्या में जुलूस के रूप में समर्थक पहुंचे थे लेकिन कमिश्नरी परिसर में अपने प्रस्तावको के साथ नामांकन करने पहुंचे वैसे तो समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी करुणाकांत ने अपना जीत सुनिश्चित बता रहे हैं वही भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले देवेंद्र प्रताप सिंह भी अपना दावा मजबूत मान रहे हैं जो वर्तमान में गोरखपुर फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी भी है। 30 जनवरी को मतदाता किसके पक्ष में मतदान करते हैं 2 फरवरी को मतगणना होने के बाद ही पता चल पाएगा कि विजय का सेहरा किसके सर पर बधता है दावे सभी प्रत्याशी अपना-अपना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *