हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार कुरील ने पेश की ईमानदारी और मानवता की मिसाल।

हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार कुरील ने पेश की ईमानदारी और मानवता की मिसाल।

संवाददाता – जीत नारायण ( लखनऊ )

लखनऊ:- बीते शुक्रवार को हुसैनगंज थाने के अंतर्गत छितवापु चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल को रात्रि गस्त के दौरान रवींद्रालय के सामने बेसुध अवस्था में एक व्यक्ति मिला जिसके पास कुछ रुपए भी थे। जिसे हेड कांस्टेबल ने तत्काल चौकी पहुंचाया। साथ ही परिचितो को संपर्क किया तो पता चला की अपनी पत्नी से घर पर कुछ विवाद हो गया था जिसके बाद पति कुछ पैसे लेकर घर से चला गया था। घरवालों के काफी ढूंढने के बाद भी कहीं पता नहीं चला। कांस्टेबल जब उनके बारे में पता किया तो पता चला की उस व्यक्ति का नाम ज्ञानेंद्र कुमार है और वह सीतापुर का मूल निवासी है। उनके पास रखे लगभग 67500 रुपए भी थे जिसे हेड कांस्टेबल ने समय रहते वापस कर घर वालो को सकुशल उनके साथ घर भेज दिया।ज्ञानेंद्र और उसके परिवार वालो ने हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार कुरील की ईमानदारी के साथ साथ हुसैनगंज थाने की पुलिस की भी खूब प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *