दो दर्जन वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार।

अपराधों की करीब दो दर्जन वारदातों को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड सहित गिरोह के 04 आरोपी गिरफ्तार।

संवाददता – सन्तोष कुमार यादव ( गुरुग्राम )

गुरुग्राम:- चोरी, लूटपाट, छीनाझपटी, लड़ाई-झगड़ा इत्यादि अपराधों की करीब 2 दर्जन वारदातों को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड सहित गिरोह के 04 आरोपी गिरफ्तार कब्जा से 02 स्कूटी व 19 मोबाईल फोन बरामद। दिनाँक 25.01.2023 को पुलिस थाना सैक्टर-9A, गुरुग्राम में छात्रा ने एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि दिनांक 23.01.24 को समय करीब दोपहर 02 बजे सैक्टर-07 एक्सटेंशन आचार्यपुरी रोड से 02 अज्ञात लड़के 01 स्कूटी पर सवार होकर आए और इसके हाथ से इसका मोबाईल फोन छीनकर ले गए। इस शिकायत पर थाना सैक्टर-9A, गुरुग्राम में सम्बन्धित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। गुरुग्राम निरीक्षक संदीप कुमार, प्रबन्धक थाना सैक्टर-9A, गुरुग्राम के नेतृत्व में उप-निरीक्षक आशीष कुमार व मुख्य सिपाही कुलदीप कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ मिलकर उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों व उनके 02 साथी आरोपियों सहित कुल 04 आरोपियों को काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है, जिनकी पहचान दीपांशु उर्फ गप्पू (उम्र 20 वर्ष), हर्ष उर्फ पीयूष (उम्र 19 वर्ष), अनिल उर्फ नन्हे (उम्र 30 वर्ष) व कृष्ण (उम्र 21 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा दिनांक 26.01.2024 को आरोपी दीपांशु, हर्ष, अनिल को तथा दिनांक 27.01.2024 को आरोपी कृष्ण को देवीलाल कॉलोनी, गुरुग्राम से काबू करके अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। दिपांशु उर्फ गप्पू निवासी देवीलाल कॉलोनी, गुरुग्राम (उम्र 20 वर्ष) हर्ष उर्फ पीयूष निवासी ज्योति पार्क, गुरुग्राम (उम्र 19 वर्ष) अनिल उर्फ नन्हे निवासी देवीलाल कॉलोनी, गुरुग्राम (उम्र 30 वर्ष) कृष्ण निवासी देवीलाल कॉलोनी, गुरुग्राम (उम्र 21 वर्ष) आरोपियों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी दिपांशु व हर्ष नशा करने के आदि है और आरोपी अनिल उर्फ नन्हे के कहे अनुसार तथा अपने नशे की पूर्ति के लिए ये लूटपाट/छीनाझपटी की वारदातों को अंजाम देते है, ये लूटपाट/छीनाझपटी के सामान को अपने गिरोह के मास्टरमाइंड अनिल उर्फ नन्हे को दे देते थे और अनिल छीने हुए समान के बदले उन्हें नशा करने के लिए रुपए व शराब इत्यादि देता था, उसके बाद अनिल उर्फ नन्हे लूटे हुए सामान/मोबाईल फोन को मोबाईल रिपेयरिंग का काम करने वाले अपने उपरोक्त साथी आरोपी कृष्ण को बेच देता था और कृष्ण छीने हुए मोबाईल फोन के पार्ट्स निकालकर बेच देता। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में लूटपाट, छीनाझपटी, मारपीट करके लूटपाट, चोरी की 19 वारदातों को अंजाम देने का खुलाशा किया है। आरोपियों के अपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी के अनिल उर्फ नन्हे के खिलाफ पहले भी लड़ाई-झगड़े, छीनाझपटी, अवैध शराब रखने/बेचने इत्यादि अपराधों के 16 अभियोग गुरुग्राम के विभिन्न थानों में अंकित है तथा अरोपी दिपांशु उर्फ गप्पू के विरुद्ध भी चोरी करने के सम्बन्ध में 01 अभियोग पहले भी अंकित हैं। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जा से उपरोक्त अभियोग की वारदात में प्रयोग की गई स्कूटी सहित कुल 02 स्कूटी व 19 मोबाईल फोन बरामद किए है।आगामी कार्यवाही के लिए आरोपियों को माननीय अदालत के सम्मुख पेश किया जाएगा। अभियोग का अनुसन्धान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *