पोषण पुस्तक के विमोचन के पूर्व की जाने वाली व्यवस्था के सम्बन्ध में हुई बैठक।


पोषण पुस्तक के विमोचन के पूर्व की जाने वाली व्यवस्था के सम्बन्ध में हुई बैठक।

प्रीती कश्यप

लखनऊ:- मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब की अध्यक्षता में पोषण पुस्तक के विमोचन के पूर्व की जाने वाली व्यवस्था के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आयुक्त सभागार में सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर सम्बन्धित विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। मण्डलायुक्त ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि पोषण पुस्तक में भाषा शैली को सरल व सुगम रखा जाये। उन्होंने कहा कि प्रीम्युच्यौर और अण्डर वेट बच्चों के डाइट चार्ट को भी पुस्तक में मेन्शन/सम्मलित किया जाये। शिशु गृह (बालक/बालिका) में बच्चों को पौस्टिक व गुणवत्तापूर्ण नियमित रूप से दिये जाने को कहा। बैठक में मण्डलायुक्त ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि कैम्प लगा कर कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन करते हुये सम्बन्धित बच्चों के अभिभावकों को जागरूक करते हुये डाइट चार्ट के अनुसार पोषण युक्त भोजन दिये जाने को कहा। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी से कहा कि कुपोषित बच्चों का समय-समय पर वेट कराते रहे जिससे उनकी ग्रोथ की वास्तविक स्थिति का पता चल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *